फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of using substandard material in the construction of Rajwahe

रजवाहे के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप

Fri, 23 Jul 2021 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Accused of using substandard material in the construction of Rajwahe
पलवल। रजवाहे को पक्का करने के दौरान घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल करने के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जिला उपायुक्त नरेश नरवाल को ज्ञापन सौंपे गए। पार्टी के जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने सीएम विंडो पर भी मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुसलीपुर रजवाहे को पक्का करने के दौरान घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे रजवाहा जगह-जगह से टूटने लगा है। रजवाहे बनाए जाने के दौरान भी लापरवाही बरती गई, रजवाहे को सीढ़ीनुमा नहीं बनाया गया, जिससे रजवाहे में पशु गिर जाते हैं। सीढ़ीनुमा ना होने की वजह से वह निकल नहीं पाते हैं और जख्मी हो जाते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि गांव गोपालगढ़ में रजवाहे का पुल तैयार किया गया, उसकी सामग्री इतनी घटिया थी कि मात्र एक सप्ताह के अंदर ही पुल ढह गया। हालांकि पुल ढहने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ, परंतु इस दौरान कोई होता तो जान भी जा सकती थी। पुल ढहने से रास्ता बंद हो गया है। लोगों को आने जाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि रजवाहे के निर्माण की जांच की जाए तथा निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य तथा हरियाणा प्रवक्ता कुलदीप कौशिक, होडल अध्यक्ष एडवोकेट सुंदर लाल गौतम, जिला कानूनी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल कयूम टीकरी ब्राह्मण, एडवोकेट अशोक कुमार तथा श्याम वेद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed