फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of kidnapping from home and getting married after drinking intoxicants

घर से अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर शादी करने का आरोप

Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping from home and getting married after drinking intoxicants
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत एक युवती का घर से अपहरण कर लिया, उसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में उससे शादी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी रामचंद जाखड़ ने बताया कि एक युवती ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि बीती 28 नवंबर की रात को करीब एक बजे किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने घर का गेट खोला तो अलावलपुर गांव निवासी अजय, करण व एक अन्य युवक खड़ा था। उन्होंने उसे बाहर खींच लिया और मुंह पर कपड़ा रखकर बेहोश कर दिया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने हथियार दिखाते हुए उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी में उसे ले जाते समय रास्ते में उसे पानी पिलाकर दोबारा बेहोश कर दिया। आरोपी उसे पलवल अदालत में ले गए और वहां बेहोशी की हालत में उससे कुछ कागजों पर दस्तखत कराकर अंगूठा लगवा लिया। होश आने पर उसने खुद को कैंप थाने में बने सेफ्टी हाउस में अजय के साथ पाया। अजय ने कहा कि हमने शादी कर ली है और अब हम पुलिस की सुरक्षा में है। पीड़िता ने चुपके से एक महिला पुलिसकर्मी का फोन लेकर अपने घर वालों को आपबीती बताई। जब उसके परिवार वाले थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे उसके परिवार वालों से मिलने नहीं दिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, अदालत में पीड़िता ने अपने परिवार वालों के साथ जाने की इच्छा जताई और वह अपने परिवार वालों के साथ आ गई। जिसके बाद पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय, करण व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed