{"_id":"67c493880ec84169da067ede","slug":"accused-of-cattle-smuggling-five-arrested-for-throwing-driver-conductor-into-canal-palwal-news-c-24-1-gr11004-112377-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गोतस्करी का आरोप लगा चालक-परिचालक को नहर में फेंकने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गोतस्करी का आरोप लगा चालक-परिचालक को नहर में फेंकने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
परिचालक व गोवंशों का नहीं लगा सुराग, मामले में एसपीओ व होमगार्ड को किया बर्खास्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राजस्थान के श्रीगंगानगर से पिकअप में दो गाय लेकर लखनऊ जा रहे दो व्यक्तियों का अपहरण व मारपीट कर गुरुग्राम कैनाल में फेंकने के मामले में अपराध जांच शाखा पलवल ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
बीती 22 फरवरी को श्रीगंगानगर से पिकअप गाड़ी में दो गाय लेकर राजस्थान के श्रीगंगानगर से गाय लेकर लखनऊ जा रहे श्रीगंगानगर निवासी बाल किशन और संदीप रास्ता भटककर केएमपी से पलवल की तरफ आ गए। पुलिस बूथ पर खड़े पुलिस कर्मियों से लखनऊ जाने का रास्ता पूछा। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी पर तिरपाल पड़ी देख पूछा कि इसमें क्या भरा हुआ है। पिकअप चालक ने बताया कि इसमें गाय हैं और उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे हैं।
लखनऊ जाने का रास्ता बताकर पुलिस कर्मी चले गए और कुछ देर बाद बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाइक सवारों ने अपने पांच-छह अन्य साथियों को बुला लिया और चालक व परिचालक को पीटते हुए पिकअप में डालकर गायों सहित अपहरण करके ले गए। सोहना थाना क्षेत्र से निकल रही गुरुग्राम कैनाल में दोनों को फेंक दिया। बालकिशन तैर कर बाहर निकल गया और संदीप व दो गायों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
हथौड़े से पीटा था, बेहोश होने पर नदी में फेंका
पुलिस ने पलवल निवासी देवराज उर्फ देव, निखिल कुमार, पंकज सिंह, पवन और नरेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पवन और नरेश छत्त से कूद गए और दोनों चोटिल हो गए। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि लापता संदीप को नहर में फेंकने से पहले हथौड़ा से जमकर पीटा गया था। बेहोशी की अवस्था में नहर में फेंक दिया गया। गायों को गोशाला की बजाय दूसरे लोगों को सौंप दिया और मामला उजागर होने पर उन्होंने भी गायों को खुले में छोड़ दिया। आरोपियों को लेकर पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम का रिक्रिएट करवाया है। लापता संदीप को तलाशने के लिए पुलिस एक बार फिर गुरुग्राम कैनाल में तलाशी अभियान चलाएगी। पुलिस पीआरओ एएसआई संजय कादयान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लापता संदीप और गायों को बरामद किया जाएगा।
एक एसपीओ व होमगार्ड को किया बर्खास्त
एसपी चंद्रमोहन ने इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर की भी विभागीय जांच शुरू कर दी है, जबकि एक एसपीओ और होमगार्ड को बर्खास्त कर दिया है।