{"_id":"66cf69e4dacc3b491000bfe1","slug":"accused-husband-arrested-in-dowry-murder-case-palwal-news-c-24-1-fb11002-108242-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
Wed, 28 Aug 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडकौला। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। हथीन प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर थाना जेवर निवासी भिक्कन ने शिकायत दर्ज कराई की बीते माह उसने अपनी बेटी कुमकुम की शादी गांव मंडोरी निवासी कृष्ण के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसकी बेटी कुमकुम को दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी कुमकुम से दो लाख रुपये की मांग करते थे। जब उसे इस बारे में पता चला तो वह अपनी बेटी को लेने के लिए गया लेकिन ससुराल वालों ने लड़की को उसके साथ नहीं भेजा। बीती 26 अगस्त को ससुराल वालों ने उसकी बेटी को फंदा लगाकर मार दिया। पुलिस ने बेटी के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चुन्नी बरामद हुई हैं। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।