{"_id":"69fcf2e969a24cb647038883","slug":"accused-arrested-in-illegal-mining-palwal-news-c-24-1-pal1006-123950-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध खनन व सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले में दूसरा आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध खनन व सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले में दूसरा आरोपी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अवैध खनन और सरकारी कर्मचारियों पर हमले के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही सहायक उप निरीक्षक सुंदर की टीम ने पांच मई को दूसरे आरोपी राजकुमार निवासी झुप्पा, थाना जेवर, जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई किया सोनेट कार बरामद कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
26 जनवरी को खनन एवं भू-विज्ञान विभाग फरीदाबाद-पलवल तथा एनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस की संयुक्त टीम यमुना घाट, चांदहट के पास अवैध खनिज परिवहन की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम को यमुना रेती से भरा एक हाइवा वाहन मिला। जब वाहन चालक से संबंधित दस्तावेज और बिल मांगा गया तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम वाहन को थाने ले जाने लगी। इसी दौरान राजू निवासी चांदहट अपने 7-8 साथियों के साथ 2-3 गाड़ियों में मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और सरकारी गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला करने की भी कोशिश की।