{"_id":"67c5e50e6cca326f340cb51f","slug":"accused-arrested-for-shooting-friend-palwal-news-c-24-1-gr11004-112394-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड पर लिया, दोस्त की बहन की शादी के लिए गांव में आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने रविवार को गांव सौन्दहद में एक दोस्त को अपने घर बुलाकर गोली मारकर घायल करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में लिप्त अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सौन्दहद निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा की मौत के बाद बहन व दोनों भांजे आकाश व पवन गांव में ही साथ में रहते हैं। उनका भांजा आकाश गुजरात में नौकरी करता है। वह दोस्त की बहन की शादी के लिए गांव में आया था।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि रविवार को सुबह भांजा आकाश दोस्त सुनील के घर पर गया था। कुछ देर बाद दोस्त नीरज का फोन आया कि आकाश को सुनील के घर के बाहर गोली लग गई है। सुनील ने उन्हें बताया कि गांव निवासी सुमित ने आकाश को गोली मार दी। उन लोगों ने घायल आकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आकाश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पलवल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर चंदन सिंह ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी सुमित को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी सुमित से गोली मारने के कारणों व वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जाएगा।