{"_id":"68bb3fc8404bd175c50bbd79","slug":"abhay-chautala-reached-hathin-targeted-congress-jjp-and-bjp-palwal-news-c-24-1-gr11004-117569-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन पहुंचे अभय चौटाला, कांग्रेस, जेजेपी व भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन पहुंचे अभय चौटाला, कांग्रेस, जेजेपी व भाजपा पर साधा निशाना
Sat, 06 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
हथीन। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने शुक्रवार को हथीन कस्बे के साहब जी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस, जेजेपी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां जनता को गुमराह कर सत्ता सुख भोग रही हैं जबकि प्रदेश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और जेजेपी अंदरखाने भाजपा के साथ मिली हुई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मौका गंवा दिया, वहीं जेजेपी ने सत्ता के लोभ में भाजपा की गोदी में बैठकर पांच साल तक प्रदेश को लूटा। उन्होंने कहा कि अब जनता देवीलाल के सपनों का राज लाने के लिए तैयार है।
उन्होंने लोगों से देवीलाल जयंती सम्मान रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, वरिष्ठ नेता रतन सिंह सौरोत, महेंद्र चौहान, इनेलो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक असगर हुसैन, तैयब हुसैन, छात्र संगठन आइसा के प्रांतीय महासचिव बॉबी तेवतिया और जवाहर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।