फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   a young man committed suicide after being accused of looking at a girl with wrong intentions In Palwal

'मम्मी बचा लो': लड़की को गलत नियत से देखने का आरोप लगने पर बेटे ने लगाई फांसी, मां ने सुनाई बेइज्जती की कहानी

Tue, 23 Apr 2024 04:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Apr 2024 04:29 PM IST
सार

आरोप है कि बगला व पूनम ने उसे व उसके बेटे को गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट की। वह भी अपने पुत्र को समझाकर अपने काम पर चली गई। पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे पवन का फोन आया और बोला की मम्मी मुझे बचा लो।

विज्ञापन
a young man committed suicide after being accused of looking at a girl with wrong intentions In Palwal
मृतक पवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल में लड़की को गलत नियत से देखने का आरोप लगने और मां के साथ हुई मारपीट से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर एक युवती सहित तीन के खिलाफ मारपीट करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दीघोट गांव निवासी विधवा महिला सुनीता ने दी शिकायत में कहा है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके घर पर गांव के रहने वाले बगला, देवेंद्र व पुनम आए और उसके पुत्र पवन के खिलाफ लड़की को गलत नियत से देखने का झूठा आरोप लगाने लगे। वहां उसके पुत्र पवन को देवेंद्र ने थप्पड़ मार दिया और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बगला व पूनम ने उसे व उसके बेटे को गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट की। वह भी अपने पुत्र को समझाकर अपने काम पर चली गई। पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे पवन का फोन आया और बोला की मम्मी मुझे बचा लो। उसके कुछ देर बाद पड़ोसी ने फोन किया कि सुनीता घर आजा, जब वह घर पहुंची तो उसका पुत्र पवन घर में पंखे से रस्सी से बंधा लटका हुआ था। पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बगला, देवेंद्र व पूनम पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed