फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A surging tide of devotion at the Ram Barat procession.

Palwal News: राम बरात में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A surging tide of devotion at the Ram Barat procession.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। रंग-बिरंगी झंडियों और आकर्षक तोरण द्वारों से सजे शहर में बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती से स्वागत किया गया। बरात सिविल लाइंस रोड स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर प्रमुख बाजारों से गुजरी। दो श्वेत अश्वों से सुसज्जित रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न दूल्हे के रूप में विराजमान रहे। शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चले। जलेबी चौक पर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति ने चारों भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और जलपान कराया। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक सलाहकार मुकेश वशिष्ठ ने बारात का स्वागत करते हुए रामलीला परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, राजकुमार चुटानी, नरेश गर्ग, ललित गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed