{"_id":"67d5b7ae530c4e0b920aee74","slug":"a-reward-of-ten-thousand-rupees-has-been-announced-on-bdpo-office-clerk-tejendra-palwal-news-c-24-1-as11003-112711-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बीडीपीओ कार्यालय के क्लर्क तेजेन्द्र पर दस हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बीडीपीओ कार्यालय के क्लर्क तेजेन्द्र पर दस हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
- करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस की गिरफ्त से बाहर है
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कस्बा हसनपुर बीडीपीओ कार्यालय में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपी क्लर्क तेजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। टीम ने आरोपी की सूचना देने पर बीस हजार रुपये इनाम देने की सिफारिश भी की है। वहीं, टीम ने नूंह के झिरका-फिरोजपुर एसडीएम कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप में चल रहे स्टेनो प्रदीप कुमार पर भी दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
कस्बा हसनपुर की बीडीपीओ कार्यालय में तैनात रहे क्लर्क राकेश ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया। घोटाले में डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने हसनपुर के बीडीपीओ प्रवीण कुमार को घोटाले के मामले के केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए। बीडीपीओ की शिकायत के बाद फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज कर आरोपी राकेश क्लर्क, खजाना कार्यालय के सेवादार सतपाल, आरोपी शमशेर सेवानिवृत एसओ कार्यालय निदेशक विकास एवं पंचायत चंडीगढ़ और विजेन्द्र कुमार सहायक खजाना अधिकारी होडल, अनूप कुमार क्लर्क डीडीपीओ पलवल, विवेक कुमार, स्टेनो हसनपुर सहित फर्म के मालिक दीपक कुमार को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के निर्देशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बीडीपीओ कार्यालय के घोटाले में शामिल डीडीपीओ कार्यालय का क्लर्क तेजेन्द्र कुमार उसी समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर था।