{"_id":"6a36dab87c8cf1fcef0e4929","slug":"a-primary-health-centre-will-soon-be-built-in-gahlab-palwal-news-c-24-1-pal1006-125185-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गहलब में जल्द बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गहलब में जल्द बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
हथीन।
विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि गांव गहलब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए वर्तमान वित्त वर्ष में बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीएचसी बनने से आसपास के लगभग 30 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम आलीमेव में भी पीएचसी स्थापित करने की मांग स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी गई है, जिससे 40 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीएचसी हथीन और पीएचसी उटावड़ की मरम्मत, सीएचसी हथीन में डिजिटल एक्स-रे मशीन तथा कोट पीएचसी में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विधायक ने बताया कि आलीमेव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।