फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A panchayat will be held to get slaughterhouses shut down.

Palwal News: बूचड़खाने बंद कराने के लिए होगी पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A panchayat will be held to get slaughterhouses shut down.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। बूचड़खाना संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को ग्राम पंचायत रावली में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र में संचालित बूचड़खाने को बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी शामिल किया जाएगा। पंचायत में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की अपील की। बैठक में पूर्व सरपंच शिवचंद, सरपंच तोसिफ सहित आसीद खान, हारून, नसीम, रफीक, अल्ताफ, नसरूदीन, दिनेश, जुबेर व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed