फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A 65-foot-tall Ravana will be destroyed by an arrow from Rama.

Palwal News: 65 फुट के रावण का राम के बाण से होगा संहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A 65-foot-tall Ravana will be destroyed by an arrow from Rama.
कुंभकरण के 60 फुट ऊंचे पुतले का हो रहा निर्माण
विज्ञापन


पलवल। दशहरे की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही 60 फुट ऊंचे कुंभकरण और 55 फुट ऊंचे मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे। रावण के पुतले को तैयार करने में करीब 13 लाख रुपये की लागत आ रही है। पुतलों के निर्माण कार्य में 22 मजदूर जुटे हैं।
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के संयोजक सुशील कथुरिया ने बताया कि दशहरा पर मंगलवार को विशेष शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सराय पुख्ता स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संपन्न होगी। स्टेडियम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा। इसके बाद तीनों पुतलों का दहन होगा। पुतलों में विशेष आतिशबाजी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के झांझर के कारीगर बना रहे पुतले
तीनों पुतलों के निर्माण में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के झांझर गांव से आए कारीगर जुटे हुए हैं। ठेकेदार जमील खान के अनुसार, करीब 22 मजदूर पुतलों को तैयार करने में लगे हैं। बीते एक सप्ताह में तीनों पुतलों का निर्माण किया गया है। टीम में मोहम्मद शाबिर, शाहरुख खान, जोगेंद्र, हबीब खान और सरफराज सहित अन्य कारीगर शामिल हैं। जमील खान ने बताया कि उनकी टीम वर्ष 2018 से पलवल में दशहरा पर्व के लिए पुतले बनाने का काम कर रही है। कारीगर पुतलों को तैयार कर अंतिम रूप दे रही है। वहीं ग्राउंड में दशहरा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed