फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A 10th class student could not bear the loss in the game, committed suicide by hanging himself

Palwal News: खेल में हार बर्दाश्त नहीं कर पाया 10वीं का छात्र, फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A 10th class student could not bear the loss in the game, committed suicide by hanging himself
400 मीटर की दौड़ में दोस्तों से पीछे रहने के कारण मानसिक रूप से हो गया था परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने दोस्तों के साथ दौड़ में हारने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय जयदेव ने दौड़ में पीछे रह जाने के कारण मानसिक रूप से आहत होकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर की है। पुलिस के अनुसार, जयदेव शनिवार शाम दोस्तों के साथ दौड़ने गया था। जब वह 400 मीटर की दौड़ में अपने दोस्तों से पीछे रह गया तो यह बात उसे गहरा आघात पहुंचा।


घर लौटने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों को जब यह घटना पता चली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना न केवल एक किशोर की दुखद आत्महत्या है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज की प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में बच्चों पर किस हद तक मानसिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर बच्चों के भावनात्मक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed