{"_id":"90-36003","slug":"Palwal-36003-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित
Palwal
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। एक तरफ जहां भीषण गर्मी का कहर लोगों पर टूट रहा है। वहीं बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके कारण पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। लोगों को दूर-दराज से सिर पर मटका रखकर पानी लाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कस्बे में 33 केवी क्षमता का पावर हाउस है। उस पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के 9 फीडर का लोड है। ग्रामीण फीडर में फाल्ट होने पर क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। इस वजह से शहर और गांवों में लोगों को बिजली किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एक सप्ताह से बिजली के अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। एक फीडर में फाल्ट होने पर उसका सीधा असर 33 केवी सबस्टेशन पर पड़ता है। एसडीओ बिजली बोर्ड से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि बिजली उत्पादन पीछे से ही कम है। जबकि फिरोजपुर झिरका के नजदीक इसी वर्ष 220 केवी बिजली पावर हाउस चालू किया गया है। खंड के हिरवाडी व अगोन गांव में जल्द ही 33 केवी क्षमता के पावर हाउस स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन