फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी गणतंत्र दिवस की झल

फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी गणतंत्र दिवस की झल

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Palwal
Palwal Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पलवल। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के अधिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में नजर आए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्टेडियम रंगबिरंगा नजर आ रहा था। पुलिस के जवानों की टुकड़ियों और एनसीसी कैडेट कदमताल करते हुए देश विकास, भाईचारे और शान की कहानी बयां कर रहे थे। फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी जगत सिंह हुड्डा मौजूद थे। इस दौरान एडीसी डॉ. सुल्तान सिंह और जिले के अन्य अधिकारी भी स्टेडियम में पहुंच गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने परेड, पीटी शो, डंबल शो, लेजियम शो, योगा और जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रिहर्सल को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एडीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्युत मंत्री अजय सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा बढ़ाई
गुड़गांव और दिल्ली के होटलों में गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व धमकी भरी मेल के चलते जिले में अप्रिय घटना को रोकने और कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक जगत सिंह हुड्डा ने बताया कि शहर के होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा बस स्टेंड, मीनार गेट, रेलवे स्टेशन पर सिविल ड्रेस और वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं, जो संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed