फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ऑन लाइन भेजे जा सकेंगे फिंगर प्रिंट

ऑन लाइन भेजे जा सकेंगे फिंगर प्रिंट

Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। डीएसपी हेडक्वार्टर कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएम) शुरू कर दिया गया। एसपी जगतसिंह हुड्डा ने इस सिस्टम को उद्घाटन किया। इस सिस्टम के माध्यम से पुलिस विभाग को फिंगर प्रिंट के लिए मधुबन नहीं जाना पड़ेगा और इस सिस्टम से फिंगर प्रिंट ऑन लाइन मधुबन भेजा जा सकते हैं और वहां से दस दिनों के अंदर इसकी रिपोर्ट कंप्यूटर के माध्यम से मिल जाया करेगी। जबकि पहले इसी काम में काफी लंबा समय लग जाता था।
विज्ञापन

एसपी जगतसिंह हुडडा के मुताबिक सीसीटीएनएम के माध्यम से अपराधियों की जानकारी तत्काल एक स्थान से दूसरे स्थान पर आदान प्रदान की जा सकेगी। कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से ऑन लाइन फिंगर प्रिंट मधुबन भेजे जाएंगे तथा ऑन लाइन उसकी रिपोर्ट करीब सात से दस दिनों में आ जाएगी। जबकि पहले इस काम में दो महीने का समय लग जाता था। इस सिस्टम का संबंध स्टेट क्राइम ब्यूरो मधुवन से होगा। जब भी कोई व्यक्ति किसी भी छोटे या बडे अपराध में पकड़ा जाएगा तो उसके इस कार्यालय में फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। ये फिंगर प्रिंट मेल से मधुबन कार्यालय में भेज दिए जाएंगे। यदि उस व्यक्ति ने देश के किसी भी कोने में कोई अपराध किया है तो 5 मिनट में जिला पुलिस को उसका बायोडाटा मिल जाएगा। स्टेट क्राइम ब्यूरो का संबंध नेशनल क्राइम ब्यूरो के साथ जुड़ा हुआ है। यहीं बैठे-बैठे दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता सहित किसी भी स्टेट से अपराधी के फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट आसानी से मंगवाई जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रत्येक साल लगभग 20-30 हजार लोगों के फिंगर प्रिंट आ जाते हैं। अभी तक इन्हें कागज पर लिया जाता था। इससे तुरंत उनका मिलान अन्य जिलों व राज्यों से नही हो पाता था। अब ऑन लाइन प्रणाली शुरू हो जाने के पश्चात कोई अपराधी आसानी से पुलिस की नजर से बच नही पाएगा। पहली बार पकड़े जाने पर अपराधी के फिंगर प्रिंट स्टेट क्राइम ब्यूरो कार्यालय में भेजे जाएंगे। इसके अलावा अज्ञात शवों के फिंगर प्रिंट मशीन में स्टोर करेगी। यदि उसका रिकार्ड देश के किसी भी कोने में पुलिस में उपलब्ध होगा तो उसकी तुरन्त पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed