फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   97 lakh recovered from former sarpanch

Palwal News: बहीन के पूर्व सरपंच से पंचायत के 97 लाख रुपये वसूली के आदेश

Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
97 lakh recovered from former sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत बहीन के पूर्व सरपंच श्याम सिंह रावत पर शिकंजा कस दिया है। ग्राम पंचायत में हुई आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत तत्कालीन ग्राम पंचायत पंच मनोज रावत की थी। शिकायत की जांच के बाद शामलात भूमि के पट्टों में 97 लाख 72 हजार 100 रुपये का गबन पाया गया है। जिला उपायुक्त ने सम्बन्धित धनराशि वसूलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने सम्बन्धित धनराशि वसूलने के लिए राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार बहीन को पत्र लिखा। नायब तहसीलदार श्रवण कुमार ने वसूली नोटिस पूर्व सरपंच श्याम सिंह के पास पहुंचा दिया। राजस्व विभाग के सूत्रों ने रिपोर्ट भेज दी है कि पूर्व सरपंच ने 97,72,100 की धनराशि जमा करने से इनकार कर दिया है। अब जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से पूर्व सरपंच के नाम कृषि भूमि की कुर्की नीलामी के माध्यम से धनराशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पूर्व सरपंच श्याम सिंह के नाम बहीन में राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक 14 कनाल एवं 14 मरला भूमि है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने बताया कि धनराशि वसूली की जाएगी। इस बीच राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पूर्व सरपंच श्याम सिंह एवं ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापे तेज कर दिए हैं। ब्यूरो ने 13 जुलाई 2022 को करप्शन अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत फरीदाबाद स्थित थाना में पूर्व सरपंच श्याम सिंह एवं सचिव दिनेश कुमार के खिलाफ करप्शन अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी सोहरनलाल ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापे मारे हैं। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी सचिव दिनेश कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका अदालत में भी लगाई हुई है। जिसकी सुनवाई तीन जुलाई को होनी है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच श्याम सिंह रावत का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। राजनैतिक पार्टीबाजी के चलते आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed