{"_id":"624f16793a93f02f61108e34","slug":"9-children-caught-copying-made-a-case-palwal-news-noi641603327","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 बच्चे पकड़े नकल करते, बनाए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 बच्चे पकड़े नकल करते, बनाए केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के भूगोल के पेपर में बृहस्पतिवार को भी शांति रही। पुलिस की सख्ती के चलते बाहर से नकल फेंकने वालों पर लगा रही। हालांकि अंदर परीक्षा केंद्रों के अंदर खूब नकल चली। अंदर नकल करते मिले 9 छात्रों को बोर्ड के उड़नदस्तों ने पकड़कर केस बना दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक व सुपरवाइजरों को हिदायत दी कि केंद्र के अंदर नकल न होने दी जाए। उन्होंने ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को भी चेतावनी दी कि यदि पेपर के अंदर परीक्षा हाल में बच्चे नकल करते मिले तो उनके खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही साथ ही शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को जिले में केवल 20 परीक्षा केंद्रों पर पेपर हुआ। वैसे जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाए हुए हैं, लेकिन भूगोल का पेपर देने वाले कम बच्चे थे। इस कारण 20 केंद्रों पर ही पेपर हुआ। इस कारण पुलिस कर्मी भी केंद्रों पर ज्यादा थे। पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार को केंद्रों के बाहर पूरी तरह से सख्ती की। बाहर नकल फेंकने वालों को पकड़कर काफी देर तक अपने पास बैठाए रखा तथा उठक-बैठक कराने के बाद छोड़ा। इसके अलावा केंद्र से 200 मीटर की दूरी के अंदर किसी को भी नहीं घुसने दिया गया।
जिले में बृहस्पतिवार को कम बच्चे होने के कारण 20 केंद्रों पर ही भूगोल का पेपर कराया गया। परीक्षा पूरी तरह से शांति से संपन्न कराई गई। पेपर के अंदर नकल पर पूरी तरह से नियंत्रण किया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर सभी फोटो स्टेट की मशीनों को बंद कराया हुआ था। नकल करते पकड़े गए 9 छात्रों के खिलाफ केस बनाए गए हैं। इसके अलावा शिक्षकों को नकल पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त ने सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी पलवल