फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   88 new fever patients found in five villages

पांच गांवों में बुखार के 88 नए मरीज मिले

Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
88 new fever patients found in five villages
गांव मालपुर में अस्थाई अस्पताल का दौरा करते प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजय कुमार। - फोटो : Palwal
हथीन। स्वास्थ्य विभाग की टीम को हथीन क्षेत्र के 5 गांवों में सोमवार को बुखार के 88 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि रूपडाका गांव में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 37 लोग आए, जिनमें से बुखार के नए 30 मरीज मिले। सभी मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। एक मरीज को उल्टी होने के कारण पलवल के लिए रेफर भी किया गया है। गांव छांयसा की अस्थायी ओपीडी में कुल 16 लोग आए, जिनमें से बुखार के 8 नए मरीज मिले। इनमें छह बच्चे एवं दो वयस्क मरीज हैं। सभी मरीजों के सैंपल ले लिए गए हैं। प्लेटलेट्स एवं कोविड जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं। चिल्ली गांव में कुल 15 लोग आए, जिनमें चार बुखार के मरीज मिले। वहीं मालपुरी गांव में कुल 14 में से 7 बुखार के रोगी मिले। कलसाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गांव जोधपुर में सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 74 लोग जांच कराने आए, जिनमें से बुखार के 39 मरीज मिले। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग की डा रही है। इसके अलाना फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed