फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   84 kos parikrama road costing six and a half crores broken in just two months

Palwal News: दो माह में ही टूटी साढ़े छह करोड़ लागत की 84 कोस परिक्रमा की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
84 kos parikrama road costing six and a half crores broken in just two months
ग्रामीणों का आरोप सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता, भ्रष्टाचार की हो जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछोर गांव से निकल रहा बृज चौरासी कोस परिक्रमा का करीब 6 किलोमीटर लंबा मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। निर्माण के दो माह बाद ही सड़क में दरारें आ चुकी हैं और जगह-जगह से सड़क टूटने लगी है। बिछोर व नीमका गांव से गुजरने वाले इस परिक्रमा मार्ग का निर्माण नवंबर में 6.45 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। लेकिन, दो महीने बाद ही सड़क में लगाई गई रोड़ी उखड़ने लगी है। ऐसे में लोग काफी नाराज है और उन्होंने सड़क निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धार्मिक स्थल में आने वाले उनके गांव से प्राचीन ऐतिहासिक 84 कोस परिक्रमा का रास्ता निकलता है। परिक्रमा में हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। गांव बिछौर निवासी प्रकाश, डॉ. असफाक, हकमुद्दीन, रमेश, दयाराम, शीशराम नंबरदार और हेतराम सहित कई अन्य ने बताया कि मार्ग पिछले काफी वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिससे श्रद्धालुओं को निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विधानसभा में यह मुद्दा कई बार गुंजा, इसके बाद सरकार ने इस मार्ग को सुधारने के लिए राशि स्वीकृत की और नवंबर में करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हुआ। लेकिन अनियमितता और भ्रष्टचार के कारण दो माह में ही सड़क में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप निर्माण में हुई धांधली, नाले भी कहीं से ऊंचे तो कहीं से नीचे बना दिए
लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों की जमकर अनदेखी की गई, घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। क्रेशर, रोडी और सीमेंट का अनुपात भी ठीक नहीं रहा। इस कारण सीसी सड़क दो माह में ही जर्जर हो गई है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लापरवाही तो बरती गई, लेकिन साथ ही में धांधली भी की गई है। यह भ्रष्टाचार का मामला है जिसकी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरोप है कि नालों के निर्माण कार्य में भी जमकर धांधली की गई। नाले कहीं से ऊंचे तो कहीं से नीचे बना दिए गए। इनमें हमेशा पानी खड़ा रहता है, जिनमें बच्चे भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण में बताया कि नालों को बिना मापदंड के बनाया गया है, जिनमें आगे पानी पास नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा शुरू होने से पहलेे ही टूट जाएगी सड़कः-
ग्रामीणों के मुताबिक 2026 में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू होगी। लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरेंगे। अभी से सड़क टूटने लगी है। जब तक श्रद्धालु यहां आयेंगे तब तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो जाएगी। सड़क निर्माण के बाद विभाग और ठेकदारों ने तो अपना पैसा ले लिया, लेकिन परेशानी राहगीरों और श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ेगी। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु-
करीब 361 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ हरियाणा के नूंह के अंतिम गांव बिछोर से होते हुए पलवल क्षेत्र से होकर गुजरता है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार अनिल अंबानी भी अपने परिवार के साथ 84 कोस की परिक्रमा लगा चुके हैं, इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश व राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी परिक्रमा के लिए आते हैं। नूंह जिले का एकमात्र बिछौर गांव है जिसे ब्रज भूमि के नाम से भी जाना जाता है।
84 कोस परिक्रमा का महत्व
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का महत्व है कि भगवान श्रीकृष्ण ने मैया यशोदा और नंद बाबा के दर्शन के लिए सभी तीर्थों को ब्रज में ही बुला लिया था। साथ ही मान्यता है कि 84 कोस की परिक्रमा लगाने से 84 लाख योनियों में जन्म लेने से छुटकारा मिल जाता है। परिक्रमा लगाने से एक-एक कदम पर जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस परिक्रमा को करने वालों को एक-एक कदम पर अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। साथ ही जो व्यक्ति इस परिक्रमा को लगाता है, उस व्यक्ति को निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
----------------------
सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती गई है, जिस कारण कुछ दिनों बाद ही रोड में दरार आ गई हे। इसकी जांच के साथ साथ संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ. अशफाक खान, ग्रामीण
-----------------------
सड़क काफी दिनों से जर्जर हालत में थी। निर्माण के दौरान उन्होंने इसकी शिकायत भी की लेकिन अनदेखी की गई। इसकी जांच होनी चाहिए। -ओम चंद प्रजापति, ग्रामीण
-----------------------------

ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में जिले का तकरीबन 6 किलोमीटर का मार्ग आता है। नई सड़क का निर्माण हुआ है, जिसमें दरार आने लगी है। यह गंभीर बात है। -मुकेश कुमार, ग्रामीण
-----------------
ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क का मौका मुआयना किया गया है। ठेकेदार को जल्द ही टूटे हुए रोड का निर्माण कार्य फिर से करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जो नालों में कमी है,उसकी भी जांच कराकर कार्य को दुरुस्त किया जाएगा। - परीक्षित, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग


फोटो कैप्शन- सड़क में पड़ी दरारें, सडक से उखड़ती रोडी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed