फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   82 industries now open in palwal district

पलवल जिले में 82 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को मिली 6800 कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति

Mon, 27 Apr 2020 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
82 industries now open in palwal district
82 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को मिली काम करने की अनुमति
विज्ञापन

पलवल में लॉकडाउन के दौरान अब जिला प्रशासन ने 82 औद्योगिक और अन्य वाणिज्यिक इकाईयों को काम करने की अनुमति प्रदान कर दी है। साथ ही कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंस का पालन और निरंतर सैनिटाइजर को इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार एमएसएमई श्रेणी की औद्योगिक इकाईयों और वाणिज्यक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी जा रही है। औद्योगिक इकाईयों में आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने सहित अन्य उत्पाद शुरू किए गए हैं और उनकी आपूर्ति के लिए परिवहन सुविधा भी अनुमति आधार पर दी गई है। सभी औद्योगिक इकाई में कोविड-19 से बचाव के लिए नियमित रूप से सैनिटाइजेशन प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, वहीं मास्क का उपयोग करते हुए कर्मचारियों को परिसर में ही रखने की व्यवस्था इकाई प्रबंधक की ओर से की जाएगी। कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को परिसर में ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए ठहराव करने सहित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इन कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई ताकि स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा उपायों का पूरी तरीके से पालन हो।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि अब तक कुल 82 प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है, जिनमें करीब 6800 कर्मचारियों द्वारा शारीरिक दूरी बनाते हुए कार्य शुरू किया गया है। वहीं दो निर्माण साइट पर 355 श्रमिकों की अनुमति के साथ ही कंस्ट्रक्शन वर्क भी अधिकांश सरकारी कार्य विकासात्मक रूप के साथ शुरू किए हैं। इन निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की बाहर मूवमेंट न हो इसके लिए इसी आधार पर अनुमति दी गई है कि कार्य स्थल पर ही श्रमिकों के रहने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाए। अनुमति प्राप्त इकाई में कार्यरत कर्मचारियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था परिसर में ही सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed