{"_id":"6a35a1cb8ce66376690f0cbe","slug":"80-illegal-water-connections-disconnected-in-jhirka-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112935-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फिरोजपुर झिरका में पानी के 80 अवैध कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फिरोजपुर झिरका में पानी के 80 अवैध कनेक्शन काटे
विज्ञापन
अवैध कनेक्शनों के कारण कई क्षेत्रों में पानी का दबाव कम हो जाता है और जल गुणवत्ता पर भी पड़ता है प्रतिकूल असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अवैध जल कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से अब तक करीब 80 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में ऐसे कनेक्शनों की पहचान कर आगे भी व्यापक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता इमरान खान ने बताया कि शहर के कई इलाकों में कुछ लोग सरकारी जलापूर्ति लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लेकर पानी का उपयोग कर रहे थे। इससे न केवल विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि नियमित उपभोक्ताओं को मिलने वाली पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों के कारण कई क्षेत्रों में पानी का दबाव कम हो जाता है और जल गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
लोग नहीं ले रहे कनेक्शन
उन्होंने बताया कि विभागीय टीमों ने वार्ड नंबर 1, 5, 7, 8 और 13 सहित कई क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध कनेक्शनों की पहचान की है। हाल ही में वार्ड नंबर 15 के दूध घाटी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 20 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी अतिरिक्त और अनधिकृत रूप से लगाए गए कनेक्शनों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से कई बार लोगों को अपने जल कनेक्शन नियमित कराने के लिए जागरूक किया गया, लेकिन इसके बावजूद कुछ उपभोक्ताओं ने नियमों की अनदेखी की। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके खिलाफ आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नियम के उल्लंघन पर की जाएगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि विभाग को यह शिकायतें भी मिली हैं कि कुछ लोग रात के समय सरकारी पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कनेक्शन लेने वालों के साथ-साथ उन्हें उपलब्ध कराने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपमंडल अभियंता सूबे सिंह ने शहरवासियों से अपील की कि वे समय रहते अपने जल कनेक्शन नियमित करा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस बल की सहायता से विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है।