{"_id":"61a50b6dd2efa7220c00bf8d","slug":"74-thousand-cash-stolen-from-container-palwal-news-noi6185562111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से 74 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से 74 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। कंटेनर द्वारा दिल्ली ओखला मंडी में सब्जी बेचकर आगरा जा रहे एक व्यापारी की नकदी गायब करने का परिचालक पर आरोप लगा है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर परिचालक अमित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे करमन बार्डर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
भगवान सिंह निवासी इमलावदा जिला आगरा सीकरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को वह गाड़ी परिचालक अमित और चालक पुष्पेन्द्र सिंह निवासी सरसा जिला आगरा के साथ कंटेनर से सब्जी उतारने के लिए ओखला मंडी गया था। गाड़ी खाली करने के बाद रात्री के लगभग दो बजे जब वह करमन बार्डर स्थित ढाबे पर चाय पीने के लिये रुके तो गाड़ी से उतरते ही परिचालक अमित फरार हो गया। उसने गाड़ी की चाबी निकालकर पुष्पेन्द्र को पकड़े रखा। जब गाड़ी में देखा तो सब्जी के बिल सहित 74 हजार रुपये गायब थे। इस घटना के बाद उसने मामले की सूचना 112 नंबर दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने अमित को करमन बार्डर से काबू कर अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।