{"_id":"5c616880bdec2211ac1af266","slug":"71549887616-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदकू की नोक पर छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदकू की नोक पर छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदूक दिखाकर छात्रा से छेड़छाड़
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बंदूक दिखाकर दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमलेश के अनुसार, छात्रा अपने घर पर रात के समय अकेली सोई हुई थी और उसकी मां कई दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। उसी दौरान ब्रह्म घर के अंदर घुस आया और बंदूक दिखाकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उसके चाचा-चाची मौके पर आ गए और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। ब्यूरो
------------------
युवती संदिग्ध हालात में लापता
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मामचंद के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 21 वर्षीय बेटी नौ फरवरी की सुबह सात बजे घर से स्कूल पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आई। अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। ब्यूरो
-------------------
सरकारी क्वार्टरों के ताले तोड़कर 28 हजार रुपये चोरी
पलवल। सरकारी क्वार्टरों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे् की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार, पलवल के गांव मंडकोला निवासी सतपाल ने बताया कि वह सिविल अस्पताल स्थित क्वार्टर नंबर-छह में परिवार सहित रहता है और उसके सामने क्वार्टर नंबर-चार में शक्ति सिंह रावत निवासी गांव पहाड़ी रहता है। सतपाल और शक्ति सिंह रावत अपने-अपने क्वार्टर को बंद कर पत्नी व बच्चों के साथ सूरजकुंड मेले में गए हुए थे और रात करीब दस बजे वापस अपने क्वार्टर पर आए तो देखा की ताले टूटे हुए है। सतपाल के क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये की नकदी व शक्ति सिंह रावत के क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण व 8 हजार रुपये की नकदी गायब थी। ब्यूरो