{"_id":"5c17da25bdec2256b11092c0","slug":"71545067045-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ7777","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ7777
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास कार्यों से मिलेगी दो वार्ड के लोगों को समस्याओं से निजात
- 95 लाख के विकास कार्यों का किया दीपक मंगला ने किया शुभारंभ
पलवल। मुख्यममंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को लगभग 95 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया, जिनमें लगभग 56 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर-08 में हरी नगर में सात गलियों व नालियों व लगभग 10 लाख रुपये की लागत से न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर-13 में एक गली व नाली का शिलान्यास तथा लगभग 29 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर नौ में गांव लोहागढ़ में नव निर्मित तीन चौपालों का उद्घाटन शामिल हैं।
शहर के वार्डों में किए गए विकास कार्यों से काफी लोगों को फायदा होगा। इससे जहां वार्ड आठ में हरि नगर के करीब दो हजार लोगों को फायदा होगा। नालियों के निर्माण से जहां पानी निकासी का इंतजाम होगा तथा गलियों में हुए जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं सड़कों के बनने से भी लोगों को फायदा मिलेगा। गांव लोहागढ़ में बनाई जा रही तीन चौपालों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। बुजुर्ग जहां चौपाल पर बैठकर समय पास कर पाएंगे, वहीं गांव की छोटी-मोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए चौपाल का फायदा मिलेगा। मंगला ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी व कथनी में कोई फर्क नहीं हस। जो वायदे लोगों के साथ किए है उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, पानी निकासी, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था पलवल नगर परिषद द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना, डस्टबिन, मोबाइल शौचालय से शहर में मच्छर व बीमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने नगर परिषद में उपलब्ध आयुष्मान योजना के फार्म में अपना आधार कार्ड संलग्न कर जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पार्षद ईशा ग्रोवर, पप्पू, प्रहलाद पांचाल, धर्मवीर राणा, भूपेंद्र नौहवार, जगदीश बघेल, मंगल, असावटा के सरपंच योगेश व कमरावली के सरपंच यशपाल, प्रवीण ग्रोवर, मोहित गोयल, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, एल.डी. वर्मा, मनोज मंगला, लखमी, दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।