फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6423 student was given paper

6423 परीक्षार्थियों ने दी पलवल जिले में लिपिक की परीक्षा

Sun, 22 Sep 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
6423 student was given paper
6423 परीक्षार्थियों ने दी पलवल जिले में लिपिक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को हुई लिपिक भर्ती के लिए हुई परीक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजमात किये गये थे। पुलिस ने परीक्षार्थियों की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई थी तथा फोटो कॉपी की दुकानों को बंद कराई हुई थी। पलवल जिले में 10,848 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें से 6423 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे।
पलवल जिला में कुल 38 केंद्रों पर लिपिक पद के परीक्षा आयोजित की गई। जिनमें टैगोर पब्लिक स्कूल सेंटर, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एडवांस्ड ऐजुकेशन इंस्ट्यीटयूट, ग्रीन वुड स्कूल रहराना, डीएवी पब्लिक स्कूल, बीपीएस पब्लिक स्कूल धौलागढ, ओमेक्स सीटी में द विस्डम वैली स्कूल, एनजीएफ कॉलेज, आदि शामिल हैं। पेपर वितरण व पेपर संग्रह के लिए फ्लाइंग स्कवॉड अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
विज्ञापन

रविवार को पेपर शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया। केंद्र के अंदर परिक्षार्थियों को घड़ी, बेल्ट, पेन, किसी भी तरह का जेवर या अन्य साज सज्जा का सामान ले जाने नहीं दिया गया। केंद्रों पर तीन चरणों में परीक्षार्थियों की जांच की गई। बायोमिट्रिक हाजिरी ली गई तथा फोटो का मिलान किया गया। पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांति से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन के पूरे इंतजाम थे। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed