फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   5,000 acres of land barren due to waterlogging: MLA

जलभराव से 5 हजार एकड़ भूमि बंजर : विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
5,000 acres of land barren due to waterlogging: MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने सोमवार को पुराने रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जल निकासी, विकास कार्यों और सैम ग्रस्त भूमि के सुधार की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जिले के दर्जनों गांवों में जलभराव के कारण पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि कई वर्षों से फसल योग्य नहीं रह गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। गांगोली, आलदोका, बैंसी, सुडाका, भडंगाका, आकेड़ा, कोटला, निजामपुर, मालब, खेड़ला, नूंह, नंगली, घासेड़ा, रिठौड़ा, चंदेनी, उजीना, संघेल, अड़बर, सलंबा, बाजड़का, ढेंकली, जयसिंगपुर और नौशेरा सहित कई गांवों में समस्या गंभीर है। अधिकारियों ने जल निकासी में तेजी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में रास्तों की मरम्मत, कब्रिस्तान व श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल और फिरनी के कार्यों पर भी चर्चा हुई। सैम प्रभावित सत्पुतियका, रायपुरी, बाबूपुर, हुसैनपुर और टाई में ट्यूबवेल पंप लगाने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed