{"_id":"5f60f5708ebc3e6a0168e88c","slug":"50-new-corona-positive-case-palwal-news-noi5364262120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मंगलवार को भी मिले 50 संक्रमित, 32 मरीजों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मंगलवार को भी मिले 50 संक्रमित, 32 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 नए संक्रमित, 32 ने दी कोरोना को मात
पलवल। जिले में मंगलवार को भी 50 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 2033 हो गई है। जबकि, 32 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। पलवल जिले में 1804 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 42026 लोग आ चुके हैं। इनमें से 24096 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और 17030 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। 667 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। आइसोलेशन वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं। कोविड अस्पतालों में 229 मरीजों का उपचार चल रहा है। पलवल में 42252 सैंपल में से 39552 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 90 फीसदी पहुंच गया है।
सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास दूसरे प्रदेशों से लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। इन लोगों की स्क्रीनिंग जारी है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन और सामाजिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों की काउंसलिंग भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें।