{"_id":"61b245d513500b093c776708","slug":"49-people-from-abroad-quarantine-palwal-news-noi6204444110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आए 49 लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आए 49 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
फोटो 09पीएएलपी-15 में है।
कैप्शन: पलवल में कोरोना की जांच करते हुए जिला नागरिक अस्पताल में
विदेशों से आए 49 लोग हैं क्वारिंटन में
- संपर्क में आए लोगों के भी लिए जा रहे सैंपल
- बृहस्पतिवार को की गई 450 लोगों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ओमिक्रॉन के खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ाई सतर्कता के बाद विदेशों से आए 49 लोगों को क्वारिंटन कर दिया गया है। इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। जिनमें से 44 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पांच लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। विदेशों व अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को लेकर विभाग बेहद गंभीर नजर आ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा कोरोना जांच भी तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को भी पलवल जिला नागरिक अस्पताल में दोपहर तीन बजे तक 450 लोगों की कोरोना जांच की गई।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पलवल जिले में फिलहाल कोरोना के दो मरीज हैं। उनके आसपास के क्षेत्र में रोजाना लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त विदेशों व दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर पूरी निगरानी की जा रही है तथा उनके पलवल पहुंचते ही उन्हें क्वारिंटन किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पलवल में अभी तक विदेशों से आए 49 लोगों को क्वारिंटन किया हुआ है। इनमें से 44 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें।