फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   48 mm rain in 24 hours, people worried due to waterlogging on roads

Palwal News: 24 घंटे में 48 मिमी बारिश, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

Mon, 01 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 01 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
48 mm rain in 24 hours, people worried due to waterlogging on roads
पलवल। जिले में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी दिनभर जारी रही। पूरे दिन सूरज नजर नहीं आया। सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान हुए। 31 अगस्त की सुबह आठ बजे से एक सितंबर की सुबह आठ बजे तक शहर में 48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार काे अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बरसात की आशंका जताई है।
विज्ञापन


तहसीलवार वर्षा पर नजर डालें तो पलवल में सबसे अधिक 48 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि होडल में पांच, हसनपुर में 10, बहीन में पांच और हथीन में 13 मिमी वर्षा हुई। अधिक बारिश होने के कारण पलवल शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन पानी में फंसते नजर आए और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से तापमान में गिरावट आने पर मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए वरदान साबित होगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई थी। हालांकि, निचले इलाकों के लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक इंतजामों की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed