{"_id":"5fc3dec88ebc3e9c03341c38","slug":"4-friends-were-murdered-by-praveen-due-to-old-quarrel-palwal-news-noi5511197192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने झगड़े की रंजिश में 4 दोस्तों ने की थी प्रवीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने झगड़े की रंजिश में 4 दोस्तों ने की थी प्रवीण की हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
- फोटो : Palwal
पुराने झगड़े की रंजिश में 4 दोस्तों ने की थी प्रवीण की हत्या
पलवल। गांव कारना निवासी प्रवीण की हत्या, पुराने झगड़े की रंजिश में की गई थी। चार दोस्तों ने षड्यंत्र के तहत प्रवीण को बीयर पिलाकर वारदात को अंजाम दिया था। गोली मारकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिया और खंभे पर शव की जानकारी चस्पा कर दी। शहर थाना पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, बीयर की दो खाली बोतल, मृतक के जूते आदि बरामद किए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के हवाले से शहर थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि बीती 17 नवंबर को गांव कारना निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी कि उसका 21 वर्षीय भाई प्रवीण 15 नवंबर की रात करीब नौ बजे से लापता है। बीती 25 नवंबर को सूचना मिली की कारना से ककराली जाने वाले मार्ग पर प्याऊ के पास कुएं में एक शव पड़ा है। शव को कुएं से बाहर निकालने पर मृतक की शिनाख्त प्रवीण के रूप में हुई। शव सड़ी-गली अवस्था में था। नूंह मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाया गया।
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बीते शनिवार को कारना निवासी अमित, उमेश और कर्मबीर को नूंह रोड स्थित केएमपी पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 3 माह पूर्व किसी बात को लेकर उमेश का प्रवीण से झगड़ा हुआ। तब गांव वालों ने राजीनामा करवा दिया था। झगडे़ की रंजिश में ही उन्होंने प्रवीण को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक मुनेश (फरार आरोपी) तमंचा खरीद कर लाया। अमित और कर्मबीर, 15 नवंबर की शाम प्रवीण को बीयर पिलाने के बहाने प्याऊ पर ले गए। बीयर पीकर प्रवीण को नशा हो गया, तभी पीछे से आए उमेश और मुनेश ने उसके सिर में गोली मार दी। प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अमित और कर्मबीर ने शव को कुएं में फेंक दिया।