फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   35 new corona patients found on Friday35 new corona patients found on Friday

शुक्रवार को मिले कोरोना के 35 नए मरीज

Fri, 21 Jan 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
35 new corona patients found on Friday35 new corona patients found on Friday
कोरोना के 35 नए मरीज मिले, 5 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

- 4389 हजार को कोरोना से बचाव का टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 35 नए मरीज मिले हैं, जबकि 5 मरीज ठीक हो गए। ठीक हुए मरीजों को जहां स्वास्थ्य विभाग ने आगे एतिहात बरतने की सलाह दी है, वहीं कोरोना के मिले मरीजों को उनके घरों पर ही आइसोलेट करा दिया है। साथ ही उनके आसपास भी एहतियात बरतवाना शुरू कर दिया हैं। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. बह्मदीप सिंह का कहना है कि रोजाना दो हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों तथा नोएड, गुरूग्राम व फरीदाबाद रोजाना जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए गए कोरोना टीकाकरण शिविर में 4389 बुजुर्गों को तथा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 794 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना से जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनकी अस्पताल में मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है, ताकि मानसिक स्थिति में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्वारंटीन किए हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें उपचार व दवाएं भी बता रहे हैं साथ ही उन्हें आयुष विभाग द्वारा कोरोना से बचाव तथा इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए योग आदि का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed