{"_id":"5c17da28bdec2256b61c17d6","slug":"31545067048-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहोल की छात्रा सपना ने खंड स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदर्शनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में प्रतियोगिता का आयोजित हुई थी। सोमवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा सपना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगबीर सिंह ने की। प्रधानाचार्य जगबीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी पांच विषयों पर आयोजित की गई थी, इनमें से छात्रा सपना द्वारा प्रस्तुत किए गए विंड मिल मॉडल को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम में छात्रा को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्यदेव, जगदीश व तरुण मुख्य रूप से मौजूद थे।
विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
पलवल। बस स्टैंड के पास स्थित कार्यालय पर रविवार की देर सांय विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी नेता दिनेश वर्मा ने की। कार्यक्रम में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर व्यापारी नेता प्रवीण गर्ग ने कहा कि 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना पर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी और बांग्ला देश का निर्माण हुआ था। सेना के उन बहादुर जवानों से सभी को देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए और शहीदों को नमन करना चाहिए। इस मौके पर लीला पोसवाल, डॉ. शिवकुमार, करतार पोसवाल, धीरज गर्ग, नरेंद्र वर्मा, राजकुमार, अशोक कुमार, सूबेदार बाल किशन, गोपाल सिंह, नरेश कुमार, मयंक, उदय, वेदन भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।