फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   300 plants to be planted on Delhi- Agra highway

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर लगाए जाएंगे 300 पौधे

Tue, 15 Jun 2021 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
300 plants to be planted on Delhi- Agra highway
पलवल। वन विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन महर्षि दयानंद आगरा चौक से कुसलीपुर स्थित लघु सचिवालय तक सड़कों के दोनों ओर करीब 300 पौधे रोपेगा। इन पौधों के अलावा भी जिले में करीब सवा 6 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यह अभियान जिला उपायुक्त नरेश नरवाल के नेतृत्व में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर आगरा चौक से लघु सचिवालय तक रोपे जाने वाले पौधों के लिए वन विभाग ने ट्री-गार्ड भी मंगवाए हैं, ताकि उन पौधों को पशुओं से सुरक्षित रखा जा सके। इन पौधों की नियमित देखरेख व पानी देने की जिम्मेदारी भी वन विभाग की रहेगी।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं का भी लिया जाएगा सहयोग
जिला प्रशासन द्वारा जिले में मानसून के दौरान पौधे लगाने के लिए सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं के द्वारा जिले में पौध रोपण अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में भी पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। साथ ही ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी गांवों में पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन संरक्षण अधिकारी अमरदीप ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में पौधरोपण अभियान चलाने के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। जल्द ही अभियान शुरू कराया जाएगा। सर्वप्रथम आगरा चौक से लघु सचिवालय तक पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिले में रोपे गए पौधों को भी सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग के कर्मचारी लगातार उनमें पानी दे रहे हैं तथा देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed