फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   30 unit blood collect in camp

एबीवीपी द्वारा लगाए शिविर में 30 युवाओं ने किया रक्तदान

Sun, 16 Feb 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
30 unit blood collect in camp
होडल में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। - फोटो : Palwal
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की होडल इकाई द्वारा हसनपुर रोड स्थित बेढ़े मोड़ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक योगेश कौशिक और डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया। समाजसेवी हर्ष ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन एसएफडी संयोजक विनय रावत ने किया। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं और उन्हें नया जीवनदान दे सकते हैं। जिला प्रमुख केशव देव ने बताया कि रक्तदान करने से हमारी शरीर में रक्त संचार नियंत्रित होता है तथा शरीर में बीमारियां नहीं होतीं, नया रक्त बनता है। इसीलिए हमें एक वर्ष में एक या दो बार रक्तदान करना चाहिए। नगर मीडिया प्रमुख मोहित सोरोत, नगर सहमंत्री लालू, कॉलेज मंत्री संदीप सौरोत, कॉलेज प्रधान आजाद रावत, सचिव भारत तवर, नगर मंत्री सौरभ और पूर्ण सिंह कॉलेज अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed