फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   30 to 40 percent increase in the price of food items

अब दाल-रोटी भी होने लगी दूर: 200 रु. किलो हुई अरहर दाल, चना भी 100 के पार; बढ़ती कीमत छीन रही गरीब का निवाला

Mon, 23 Sep 2024 05:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Sep 2024 05:52 PM IST
सार

एक तरफ सब्जी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो अब दूसरी तरफ दाल, रिफाइंड, नारियल व अन्य वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

विज्ञापन
30 to 40 percent increase in the price of food items
बढ़ती महंगाई का असर सबसे ज्यादा गरीब पर पड़ा है - फोटो : adobestock

विस्तार

दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ वाली कहावत अब पूरी तरह से परिवारों में दूर होती जा रही है। क्योंकि खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ रही कीमतों ने घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले एक महीने में खाद्य सामग्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे महिलाओं के लिए घर चलाना चुनौती साबित हो रहा है। एक तरफ सब्जी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो अब दूसरी तरफ दाल, रिफाइंड, नारियल व अन्य वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में घर बजट के लिए परिवारों द्वारा तय राशि में घर चुलाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

इस बढ़ती महंगाई का असर सबसे ज्यादा गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पहले जिन घरों में दो लीटर दूध आ रहा था, अब एक लीटर में ही काम चलाया जा रहा है। यदि बाजार पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में रिफाइंड, नारियल, दालों तथा बेशन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक कीमत में बढ़ोत्तरी नारियल पर हुई है। लोगों को खासकर महिलाओं को नारियल और रिफाइंड की कीमतों में बढ़ोत्तरी ज्यादा खल रही है, क्योंकि 10 दिन बाद नवरात्र शुरू होने के साथ ही त्यौहारों की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में रिफाइंउ और नारियल की खपत भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

बाजार में दालों और रिफाइंड की कीमत
गोला 150   अब 270
रिफाईंड 110 अब 135
तेल 120   अब 155
चना दाल 85 अब 110
चना देसी 80 अब 100
बेसन 90 अब 120
अरहर दाल 180 अब 200

(नोटः दम प्रति किलो के अनुसार है)
 

बाजार में कोई ऐसी चीज नहीं बची है जिस पर महंगाई की नजर न पड़ रही हो। महंगाई से सबसे ज्यादा असर मध्यम परिवार पर पड़ रहा है। सभी खाद्य वस्तुओं के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। अभी यह उम्मीद नहीं है कि यह महंगाई यहीं पर रुक जाएगी। महंगाई का असर मिर्च मसाले से लेकर सब्जियों पर भी पड़ा है, जिसके कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -सीमा शर्मा, एडवोकेट

खाद्य सामग्री के आए दिन बढ़ रहे भाव के कारण घर की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आज घर में दाल बनाकर खाना भी मुश्किल हो रहा है। 15 दिन बाद बाजार में सामान खरीदने जाने पर पता चलता है कि सामान की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। अब त्यौहार आ रहे हैं, ऐसे में बढ़ती कीमतें घर का पूरा बजट बिगाड़ देंगी। -अनीता मंगल, शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed