फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   30 thousand people of Hathin city will get relief from drinking water crisis

Palwal News: हथीन शहर के 30 हजार लोगों को मिलेगी पेयजल संकट से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
30 thousand people of Hathin city will get relief from drinking water crisis
23 लाख लीटर प्रतिदिन अतिरिक्त पानी शहर को मिलेगा, 24 करोड़ रुपये के बजट की योजना का काम शुरू
विज्ञापन

सोमदेव आर्य
हथीन। शहर के विस्तार के साथ नव विकसित हो रही कॉलोनियों एवं शहर के 30 हजार लोगों को अब पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अमृत टू योजना के तहत 24 करोड़ रुपये मूल्य की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का कार्य पूरा होने के बाद शहर के लोगों को प्रतिदिन 23 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा।
वर्तमान में शहर को मात्र 18 लाख लीटर पानी मिल रहा है। एक वर्ष में योजना के तहत निर्माण कार्य करवाने के बाद ट्यूबवेल लगाकर शहर के लोगों को प्रतिदिन 41 लाख लीटर पानी प्रतिदिन मिलेगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने अमृत टू योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने मार्च माह में विधानसभा में मुद्दा उठाया था। उन्होंने योजना पर शीघ्र स्वीकृति की मांग की थी। अब राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान करके योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। योजना के तहत प्रथम चरण का टेंडर हो गया है। दूसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने योजना की स्वीकृति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार किया है।
विज्ञापन



जन स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार अमृत योजना के तहत यमुना नदी के किनारे रहीमपुर पर छह नए रेनीवेल ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इन ट्यूबवेलों के पानी को पाइपलाइन के माध्यम से कौंडल स्थित जल संग्रहण केंद्र तक लाया जाएगा। पुराने जल संग्रहण केंद्र के साथ कौंडल में साढ़े छह लाख लीटर का नया जल संग्रहण केंद्र बनाया जा रहा है। इसके साथ कौंडल से हथीन तक नई पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इस पाइपलाइन के माध्यम से शहर के बूस्टिंग स्टेशनों तक पानी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 किमी की बिछेगी नई पाइपलाइन
लघु सचिवालय में नया बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह का एक बूस्टिंग स्टेशन धीरनकी रोड पर मेवात मॉडल स्कूल पर बनाया जाएगा। जिनके माध्यम से पानी की सप्लाई की जाएगी। योजना के अनुसार लगभग 25 किलोमीटर की नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इनमें से 11 किलोमीटर की लाइन शहर के आंतरिक भागों में बिछाई जाएगी। इसके अलावा अनधिकृत कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
कौंडल में साढ़े छह लाख लीटर, लघु सचिवालय पर एक लाख 50 हजार लीटर का एवं मेवात मॉडल स्कूल के पास एक लाख 50 हजार लीटर का जल संग्रहण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। योजना के तहत शहर के सभी 14 वार्डों एवं धीरनकी रोड, उटावड रोड, मंडकौला रोड एवं नूंह रोड की एक दर्जन के लगभग अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को स्वच्छ मीठा जल उपलब्ध होगा।
-------------------------------------------------------------

प्रथम चरण का काम शुरू हो गया है। दूसरे चरण के टेंडर होने वाले हैं। योजना का काम पूरा होने पर शहर एवं इससे जुड़ी कॉलोनियों को 23 लाख लीटर अतिरिक्त पानी प्रतिदिन मिलेगा। - योगेंद्र शर्मा, जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग


योजना का काम पूरा होने पर अगले एक दशक तक शहर में पेयजल का संकट नहीं रहेगा। विभाग ने बढ़ती आबादी की जरूरतों के दृष्टिगत ही योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया गया था। अब मंजूरी मिली है, वे उनके प्रति आभारी हैं। - मोहम्मद ईसराईल चौधरी, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed