फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   3 rewarded criminal arrested

हत्या, लूट और मारपीट के मामलों में फरार तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
3 rewarded criminal arrested
सीआइए होडल द्वारा गिरफ्तार किए गए लूट, हत्या के इनामी बदमाशों के बारे में जानकारी देते डीएसपी यशप - फोटो : Palwal
पलवल। हत्या, लूट, चोरी और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को होडल अपराध जांच शाखा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव उर्फ राजू पंडित निवासी दिनौद रोड बालाजी कॉलोनी भिवानी, रोहित निवासी बिहरोड जिला झज्जर और सोनू निवासी घुसकानी जिला भिवानी के रूप में हुई। आरोपियों पर भिवानी, रोहतक और राजस्थान के चुरू व बीकानेर पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट का सामान व हथियार भी बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या, एटीएम लूट सहित कई वारदात को कबूला है। बदमाशों को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल खटाना के अनुसार होडल अपराध जांच शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र खटाना को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश के गांव उमराला की तरफ जाने वाली सड़क पर कुछ बदमाश वाहन चालकों से लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित की गई। टीम में शामिल हाजिर खान, घनश्याम, रिंकू, राजकुमार, सोहरण सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, रॉड और डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल ने बताया कि राजीव उर्फ राजू पंडित ने भिवानी के गांव नंगला के सरपंच राजू गेंग की शह पर बीते मार्च माह में हरजीत उर्फ हेता की हत्या की थी जिसमें वह फरार चल रहा था। इसके अलावा 18 अगस्त को रोहित, सोनू, सुमित और कृष्ण ने बीकानेर में चालक के हाथ पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया और ब्रेजा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। राजस्थान के चुरू जिले में एटीएम काटने के बाद नकदी लूटी थी। बीती 22 अगस्त को रोहतक के लाखन माजरा गांव के पास बंदूक की नोंक पर गाड़ी लूटी थी। बीते दिन मथुरा जिला में भी एक आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। मामलों में आरोपियों पर विभिन्न थानों की तरफ से इनाम भी घोषित किए हैं। पुलिस का कहना है कि संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और वारदात का खुलासा कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed