फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   26 new corona patients found on Tuesday

मंगलवार को मिले कोरोना के 26 नए मरीज

Tue, 11 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
26 new corona patients found on Tuesday
पलवल। जिले में मंगलवार को कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। अब पलवल में कोरोना मरीजों की संख्या 82 हो गई है। जबकि दो मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। कोरोना के अब तक मिले 82 मरीजों में खास बात यह है कि 4 मरीजों को छोड़कर सभी मरीज कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा चुके हैं। टीका लगवाने के बावजूद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य लोगों को भी टीका लगवाने पर भी बचाव में रहने की सलाह दी है। वहीं दूसरी तरफ लगाए जा रहे टीकाकरण शिविरों के माध्यम से मंगलवार को 15 से 18 वर्ष तक के 2808 किशोरों को टीका लगाया है। उसके अलावा अन्य 118 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. बहमदीप ने बताया कि कोरोना से बचाव जरूरी है। ऐसे में टीका अवश्य लगवाएं। टीका लगवाने के बाद भी कोरोना हो सकता है, लेकिन वह बेहद कमजोर रहेगा तथा शरीर पर ज्यादा असर नहीं डालेगा और व्यक्ति जल्द ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मिले कोरोना के अधिकांश मरीजों को टीका लगा हुआ है। यही कारण है कि फिर से कोरोना होने पर भी वे अपने आप को स्वस्थ और बेहतर महसूस कर रहे हैं। इसका कारण टीकाकरण ही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीका लगवाएं तथा बाहर निकलने पर मास्क पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed