फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   24 student return from ukrain

86 में से 24 छात्र यूक्रेन से लौट आए पलवल अपने घरों को

Wed, 02 Mar 2022 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
24 student return from ukrain
पलवल। यूक्रेन लगातार हो रही बमबारी तथा दो दिन पहले कर्नाटक के एक छात्र की मौत के चलते वहां फंसे छात्रों के परिजनों का अब बुरा हाल हो रहा है। हालांकि यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राएं अपने परिजनों को लगातार वीडियो कॉल व व्हाट्सएप कॉल कर सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन फिर बच्चों के अभी तक घर न लौटने पर उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसी छात्रा वंशिका के माता-पिता बेहद परेशान हैं। मां का तो रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। तीन दिन पहले वंशिका ने अपने पिता पर फोन कर बताया था कि यहां खाने पीने की बेहद समस्या है। बुधवार को वंशिका ने फोन कर पोलैंड पहुंचने की बात कही। तब से परिजन थोड़ा राहत में हैं, लेकिन उन्हें अब भी अपनी बेटी के घर आने का इंतजार उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रहा है। उधर, जिला प्रशासन की तरफ से भी अब यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रशासनिक टीम लगातार यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर पहुंचकर उनके परिजनों आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन

जिले के 86 छात्र पढ़ते हैं यूक्रेन में, अभी तक लौटे हैं 24 छात्र
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पलवल जिले के 86 छात्र यूक्रेन में पढ़ते हैं। जिनकी सूची जिला प्रशासन के पास है। उनमें से 24 छात्र सकुशल लौट चुके हैं तथा बाकी छात्रों को सकुशल लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी उन छात्रों से लगातार संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथीन में छात्रों के परिजनों से मिले एसडीएम
बुधवार को हथीन के एसडीएम लक्ष्मी नारायण यूक्रेन से सकुशल लौटे वार्ड 12 निवासी एडवोकेट सतीश गुप्ता के घर पहुंचकर उनके पुत्र आकाश से मिले। आकाश यूक्रेन में औझोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उससे मिलकर एसडीएम ने वहां के हालातों की जानकारी ली तथा उसके साथ हथीन के छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई। उनके अलावा एसडीएम ने अन्य छात्रों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द उनके बच्चों को सकुशल बुलवाया जाएगा। वहीं, तहसीलदार दिनेश कुमार ने भी भमरोला जोगी गांव में जाकर साहिल के अभिभावकों से बात की। साहिल भी यूक्रेन में पढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार ने खिल्लुका गांव में जाकर इकराम के परिवार से मिले। इकराम भी यूक्रेन स्थित ओडेसा की नेशनल मेडिकल विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। अब वह रोमानिया के बुखारेस्ट शहर में है। स्वदेश वापसी के प्रयासों में है। हथीन निवासी सचिन गोयल के परिवार से भी प्रशासनिक अधिकारी मिले और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बताया कि अब तक हथीन क्षेत्र के वसीम अकरम, कुणाल, अली हैदर, समीर, रेहान, रोहित, श्रेयांश, सदफ आजाद, नेहा डागर, आकाश गुप्ता एवं कंवरपाल सिंह नामक छात्र यूक्रेन से सुरक्षित वापिस आ चुके हैं। अन्य छात्रों को लाया जा रहा है।
रोमानिया पहुंचे कृष्ण सहित पांच छात्र
सौंदहद निवासी छात्र कृष्ण ने बुधवार को व्हाट्सएप पर कॉल कर बताया कि वह अब रोमानिया पहुंच चुका है। उसके अलावा वहां भारतीय छात्रों के लिए लगाए हुए शिविर में सैकड़ों भारतीय छात्र सुरक्षित हैं। अब उन्हें शिविर में खाना-पीना भी ठीक मिल रहा है। उसे उम्मीद है कि अब वह भी अन्य छात्रों की तरह सुरक्षित घर आ जाएगा। वहीं हथीन के गांव रनियला खुर्द गांव की छात्रा स्वदेश लौट आई। अन्य चार छात्र हंगरी एवं एक छात्र रोमानिया में अटका है। अपने घर लौटी छात्रा के पिता मास्टर हारून खान ने बताया कि सना यूक्रेन के लबिब शहर स्थित नेशनल विश्वविद्यालय की दूसरे सेमेस्टर की छात्रा है। हथीन उपमंडल के चार छात्र मलाई गांव के मोहम्मद मुबारिक, घुड़ावली के मुश्तकीम, इरफान एवं रूपडाका के सलीम अब भी हंगरी के बुडापेस्ट एयरपोर्ट अटके हुए हैं। खिल्लुका गांव निवासी इकराम रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर फंसा है।
न्यू कॉलोनी निवासी छात्रा वंशिका ने बताया कि तीन दिन पहले तक उन्हें पीने को पानी तक नहीं मिल रहा था। वे बड़ी मुश्किल से पोलैंड पहुंच गए हैं। उसके अलावा काफी छात्र-छात्राएं फंसे हैं। उसने आज अपने परिजनों को भी सांत्वना दी है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से लगातार मिलकर उनकी चिंता दूर की जा रही है। अधिकारी लगातार बच्चों व परिजनों से संपर्क कर रहे हैं। पलवल लौटे छात्रों से भी वहां के हालातों की जानकारी ली जा रही है। परिजनों को थोड़ा साहस रखना चाहिए।
- कृष्ण कुमार, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed