फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   24 hours closed due to technical fault in cooperative sugar mill

सहकारी चीनी मिल में टेक्निकल फाल्ट के करण 24 घंटे रही बंद

Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
24 hours closed due to technical fault in cooperative sugar mill
पलवल। चीनी मिल में तकनीकी खराबी आ जाने से 24 घंटे के लंबे ब्रेकडाउन के बाद मिल चालू की गई। बार-बार ब्रेकडाउन होने से जहां मिल की पेराई क्षमता प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मिल बुधवार दोपहर के समय अचानक बंद हो गई। बताया गया कि तकनीकी गड़बड़ी आने से मिल बंद हो गई है। फाल्ट की वजह मिल का बायलर बताया गया। किसान पूरी रात जागकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मिल के फाल्ट को ठीक करने के बाद दो बजे मिल को चालू किया गया।
विज्ञापन

किसान लौकेश, ललती, बबली, राजेंद्र, गिर्राज ने कहा कि गन्ना मिल के खराब होने के कारण सभी किसानों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मिल का पेराई सत्र 26 अक्टूबर को सहकारिता मंत्री बनवारी लाल के द्वारा किया गया था। किसानों ने पिछली बार की तुलना में इस बार गन्ने की ज्यादा बुवाई की है। 20 हजार 330 एकड़ में गन्ने की बुवाई की गई है। मिल की तरफ से 48 लाख क्विंटल गन्ने की बांडिंग की है लेकिन मिल को इसमें से 42 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की संभावना है। मिल की पेराई क्षमता पिछली बार 16 सौ टीडीएस थी लेकिन अब ये क्षमता बढ़ाकर 1900 कर दी है। मिल के सामने का कट बंद होने से किसानों को लंबा चक्कर काटकर पहुंचना पड़ रहा है। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि मिल में बुधवार को कुछ फाल्ट आ गया था और अब उसे ठीक कर मिल को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed