{"_id":"68e8fbe6bdaf093dae0369d8","slug":"230-bags-of-fake-dap-fertilizer-seized-in-two-vehicles-palwal-news-c-24-1-gr11004-118456-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दो वाहनों में पकड़े नकली डीएपी खाद के 230 कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दो वाहनों में पकड़े नकली डीएपी खाद के 230 कट्टे
Fri, 10 Oct 2025 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा छापा, दो अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर की गढ़ी मोड़ से दो वाहनों में नकली डीएपी खाद के 230 कट्टे बरामद किए हैं। टीम ने जब वाहनों को रोककर बिल की मांग की तो दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विभाग के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। खाद के सैंपल भरने के बाद जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की दोपहर ब्लॉक अधिकारी सुभाष व बीटीएम रामदेव को गुप्त सूचना मिली की गढ़ी मोड़ से श्मशान घाट की ओर वाहनों में भरकर इफ्को मार्का डीएपी खाद लादकर ले जाया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही वह कृषि अधिकारियों के साथ पहुंच गए और वाहनों को रुकवाकर बिल की मांग की तो वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए।
शिकायत में एसडीओ ने बताया कि कैंटर वाहन में 150 कट्टे डीएपी व दूसरे महिंद्रा बीरो वाहन से 80 खाद के कट्टे बरामद हुए। एसडीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी हनीश खान ने खाद को जब्त कर अधिकारियों की देखरेख में जांच के लिए सैंपल भरे। एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि खाद बगैर बिल के दूसरे स्थान पर ले जाना कालाबाजारी प्रतीत हो रही थी। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल ने बताया कि खाद की गुणवत्ता देखने में असली प्रतीत नहीं हो रही थी, जिसको लेकर खाद के सैंपल भरे गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद खाद के असली व नकली होने की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।