फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दिल्ली-मुबई-बडोदरा राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू

दिल्ली-मुबई-बडोदरा राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू

Mon, 17 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मुबई-बडोदरा राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू
दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू
विज्ञापन

-किसानों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा राजमार्ग का काम अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि जिला पलवल के अंतर्गत अधिग्रहण की जा रही जमीन के लिए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया है। सोमवार को मंडकौला गांव के किसान काफी संख्या में लघु सचिवालय पर पहुंचे तथा वहां प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर अधिग्रहण की जा रही जमीन का मुआवजा गुरुग्राम की तर्ज पर तीन करोड़ रुपये प्रति एकड़ देने की मांग की।

दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा राजमार्ग के लिए पलवल जिले के बड़े गांव मंडकौला की भी काफी जमीन अधिग्रहण की जा रही है। इसके अलावा केएमपी के लिए भी मंडकौला में गोलाई के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। किसानों को जब इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें जमीन अधिग्रहण करने पर एक एकड़ का एक करोड़, 62 लाख रुपये मुआवजा तय किया गया है। जबकि इसी राजमार्ग के लिए गुरुग्राम में एक एकड़ के लिए तीन करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही किसानों ने अधिग्रहण का विरोध करना शुरू कर दिया है। मंडकौला के किसान सुंदर डागर, किशन लाल, ऱमेश, धन सिंह, दीपक, ताराचंद, लाल सिंह, सुमेश सिंह, बोहरे सिंह आदि किसानों ने बताया कि इसके लिए हमारे द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी पत्र भेजा गया है। गुरुग्राम की तर्ज पर मुआवजा न मिलने पर जमीन का अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा। किसानों ने लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी भी की। बाद में उपायुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी दिया गया। किसानों ने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे धरना, प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed