{"_id":"5bfc34ecbdec22414e430c57","slug":"21543255276-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन से भरे गोदाम को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन से भरे गोदाम को किया सील
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन से भरे गोदाम को किया सील
हथीन। प्रशासन ने मिंडकोला रोड वार्ड नंबर तेरह में छापा मारकर पॉलिथीन से भरे एक गोदाम को सील कर दिया। गोदाम मालिक छापे के दौरान फरार हो गया। इस मामले में जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा को शिकायत की गई थी। जिला उपायुक्त ने हथीन के उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेश कुमार चहल को कार्यवाही करने के लिए कहा । इस आधार पर हथीन के कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश एवं नगरपालिका सचिव पदमसिंह ढांडा ने स्टाफ के साथ जाकर छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम पर ताला लटका मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने ताला तोड़ने की बजाय कार्यवाई करते हुए उस पर अपनी सील लगा दी। इस मामले में गोदाम के कथित मालिक राजेंद्र के नाम से चालान भी काटा गया है। पालिका सचिव का कहना है कि दस किलो से ऊपर पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये का चालान है। इसके अलावा पॉलिथीन को जब्त किया जायेगा। मौके पर पुलिस भी बुला ली गयी।