{"_id":"5fca45b78ebc3ecf971f2a1b","slug":"21-new-corona-positive-case-palwal-news-noi5520356148","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 नए संक्रमित मिले, 39 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 नए संक्रमित मिले, 39 स्वस्थ
विज्ञापन
21 नए संक्रमित मिले, 39 स्वस्थ
पलवल। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में जितनी वृद्धि हो रही है, उससे ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। शुक्रवार को 21 नए मरीज मिले जबकि 39 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 4068 हो गई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 3951 है।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 98136 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। जिनमें से 77451 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है। शेष 20685 लोग अभी भी निगरानी में हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 32585 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13980 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले के 14 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 98542 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, इनमें से 91450 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2682 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।