{"_id":"5c226358bdec22569632f6e0","slug":"201545757528-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में कार खाई में गिरने से हुई पलवल के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में कार खाई में गिरने से हुई पलवल के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला
शिमला में कार खाई में गिरने से हुई पलवल के दो युवकों की मौत
- घर की महिलाओं को न बताने के लिए रोके लोकेश के पिता ने आंसू
- जगप्रीत के परिवार के लोगों को भी अभी तक सिर्फ दुघर्टना की ही सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शिमला में नारकंडा के पास कार खाई में गिरने से हुई पलवल जिले के दो युवकों की मौत की खबर आते ही परिवार में मातम छा गया है। हालांकि अभी तक दोनों ही मृतक युवकों के परिवार में महिलाओं को युवकों की मौत होने की बात नहीं बताई है, उन्हें सिर्फ यह बताया गया है कि युवकों के साथ दुघर्टना हुई है लेकिन आसपास के लोगों को लोकेश और जगप्रीत की मौत की जानकारी है।
शिमला में कार खाई में गिरने से अलावलपुर गांव के उदयवीर के 22 वर्षीय पुत्र लोकेश और नाई नंगला गांव निवासी जगप्रीत समेत चार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल है। परिजनों ने बताया कि वह क्रिसमस डे और नए साल मनाने के लिए शिमला घूमने के लिए गए थे। मंगलवार को जैसे ही अलावलपुर में लोकेश व नाई नंगला में जगप्रीत की मौत की सूचना आई तो उनके परिजनों ने तुरंत उसे परिवार की महिलाओं से छुपा लिया। इसके अलावा परिजनों ने शव लेने के लिए कुछ लोेगों को रवाना कर दिया है। हालांकि दुर्घटना होने की सूचना घर पर सभी को है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है। लोकेश की मौत की सूचना मिलते ही अलावलपुर में आसपास काफी लोग जमा हो गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर लिखे जाने तक लोकेश के घर में महिलाओं को उनकी मौत की बात नहीं बताई गई। मृतक के भाई व परिवार के अन्य लोग न चाहते हुए भी अपने आंसू रोके हुए हैं। लोकेश तीन भाईयों व दो बहनों के बीच सबसे छोटा था। उसके पिता एमसीएफ दिल्ली में माली के पद पर काम करते हैं। लोकेश ने उटावड़ की राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से ऑटो मैकेनिकल का डिप्लोमा किया है। वह इन दिनों एरिना मोटर्स में काम करता था।
वहीं नाईं नगला निवासी जगप्रीत के घर पर अभी सन्नाटा सा पसरा हुआ है। उसके परिजन जो कि फिलहाल पलवल में रसूलपुर रोड पर रहते हैं, उन्होंने पूरे परिवार को अभी तक जगप्रीत की मौत की सूचना नहीं दी है। दोनों ही परिवार फिलहाल बेहद सदमे में है।