फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   20 new transformers will be installed in Utawad and surrounding areas.

Palwal News: उटावड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में लगेंगे 20 नए ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
20 new transformers will be installed in Utawad and surrounding areas.
हथीन। उटावड़ एवं आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बीस नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में निर्बाध गति से बिजली सप्लाई हो सकेगी। यह जानकारी स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने उटावड़ में आयोजित जन सेवा शिविर में दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए बिजली कनेक्शन लेने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बिजली बिल समय पर भरें। उटावड़ गांव के बकायेदारों पर दो करोड़ 75 लाख रुपये बकाया हैं। उन्होंने कहा कि सुविधा लेने के लिए बिलों का भुगतान भी समय पर करें। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि उटावड़ में पेयजल सप्लाई सुधारने के लिए गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। महाग्राम योजना के तहत उटावड़ में 50 करोड़ के बजट के विकास कार्य कराए जाएंगे। शहरी सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगीं। जन सेवा शिविर में एसडीएम हरिराम , बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल सोलंकी, निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान, एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला एवं बीडीपीओ अंशु डागर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed