फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   20 New corona patient found

कोरोना के 20 मरीज मिले, 33 स्वस्थ

Thu, 17 Jun 2021 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
20 New corona patient found
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित नए 20 मरीज मिले हैं, जबकि 33 को स्वस्थ घोषित किया गया है। पलवल में अब 43 सक्रिय मरीज हैं। अब तक जिले में 10599 मरीज मिले हैं। इनमें से ठीक होने वालों की संख्या 10408 है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 800 से एक हजार लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों व लोगों की जागरूकता के कारण ही कोरोना संक्रमण घटा है। पिछले तीन दिनों से लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद लोगों के लापरवाह होने के कारण फिर से मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

शिविर में 270 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
होडल। जैन युवा जागृति मंच व स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, संकट मोचन जन कल्याण सेवा समिति एवं मानव अधिकार मिशन के सहयोग से निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगमोहन गोयल रहे। अध्यक्षता समाजसेवी धन्नामल जैन और संचालन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संयोजक विष्णु गौड़ व जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने किया। शिविर में 270 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शिविर में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग, थाना प्रबंधक होडल सुरेंद्र राठी, मानव अधिकार मिशन के प्रधान सुनील तायल, अखंड भारत संस्कार सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा, सीताराम मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक निरंजन लाला पार्षद विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर कोरोना से मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. पंकज के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed