{"_id":"5d7d29488ebc3e01376a8d0e","slug":"2-died-in-accident-palwal-news-noi4613121183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, स्टेशन से अधेड़ का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, स्टेशन से अधेड़ का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का शव पलवल रेलवे प्लेटफार्म से मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
गांव घसेड़ा के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई अरविंद ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार को विनोद (42) किसी काम से गांव खांबी गया था। शाम को लौटते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने विनोद की बाइक को टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीआरपी में कार्यरत जांच अधिकारी धनीराम के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि किठवाड़ी रेलवे पुल के समीप शमशाबाद कॉलोनी निवासी बलराम की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए। घायल को उपचार के जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की के सामने एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने सफेद लाइन की कमीज व काला पट्टीदार पायजामा पहना हुआ है। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई सामान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।